हरिद्वार, दिसंबर 08 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क पर हो-हल्ला और हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा किए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को सम्बंधित धाराओ के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, वीर सिंह, धर्मेंद्र पटेल, अंकुश कुमार, अंकित कुमार तथा अंकित कुमार (ग्राम खालाटीरा) शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित