सतना , फरवरी 18 -- मध्यप्रदेश में सतना जिला के कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना से कोठी होते हुए गौरैया गांव जा रहे सूरजबली और जुगुल किशोर की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।

बताया गया है कि बाइक से गांव जा रहे सूरजबली की मोटरसाइकिल कोठी थाना क्षेत्र के पोंडी गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार सूरजबली और जुगुल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित