दरभंगा, मई 02 -- बिहार में दरभंगा के सांसद एवं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है।

सांसद डॉ. ठाकुर ने यहां संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को इसके प्रचार प्रसार अभियान को चौक चौराहों के साथ शैक्षणिक संस्थानों में बैनर होल्डिंग लगाए तथा शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन चेकिंग में तेजी लाने, दो चक्के के चालकों के लिए हेलमेट, चार चक्का वाहनों के लिए शीटबेल्ट को अनिवार्य कर नशापान कर यात्रा करने वालों पर कानूनी करवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

सांसद ने निर्देश दिये कि सभी राष्ट्रीय उच्च पथ, राजकीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर निगम सहित सभी सड़कों में दुर्घटना होने वाले ब्लैक स्पॉट वाले जगह को चिन्हित कर वहां प्रतीक चिन्ह इंगित करें तथा मंदिर, स्कूल सघनबस्ती को छोड़कर अन्य सभी जगहों से सड़कों पर मौजूद ब्रेकर को तत्काल हटाने की पहल तेज करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित