पन्ना , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश में पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा सकरिया ग्राम के पास हुआ। मनौर ग्राम निवासी पुत्तू आदिवासी (25) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से देवेंद्रनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में पुत्तू आदिवासी और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची।
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान पुत्तू आदिवासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित