भरतपुर , मार्च 12 -- राजस्थान में धौलपुर में गुरुवार को हुई दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में मोटर साइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला सहित दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि चांसोरा की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटर साइकिल पर सवार शशिकांत कुशवाह की मौके परही मौत हो गयी, जबकि उसके पीछे बैठी महिला घायल हो गयी। प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें धौलपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया।
एक अन्य दुर्घटना में सदर थाना क्षेत्र में भरतपुर बाईपास पुल के पास एक मोटर साइकिल के अज्ञात वाहन से टकराने से छोटू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी अमित कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जबकि छोटू का शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित