फतेहपुर , फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के धाता ब्लॉक में बन रही एक सड़क को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने नाराजगी व्यक्त की है और जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने को कहा है। बताया जाता है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा धाता ब्लॉक के अइमापुर से रतनपुर तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक कृष्णा पासवान से शिकायत की जिस पर विधायक कृष्णा पासवान स्वयं मौके पर पहुंची और सड़क का निरीक्षण कर नाराजगी जताई और डीएम से मिलकर पूरे मामले की जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि विधायक कृष्णा पासवान ने खुद यहां सड़क पर फावड़ा चला कर निर्माण की गुणवत्ता को देखा था जिसके बाद उनका पारा चढ़ा और सीधे डीएम को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्य की जांच उच्च स्तरीय कराई जाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित