बैतूल , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना उपनगर बोड़खी स्थित बंधा रोड की है।
पुलिस के अनुसार राहगीरों ने सुबह एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान भीमनगर निवासी गुरु शंकर (पिता बाबूराव बारमासे) के रूप में की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित