मैहर, 11अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र मे शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर खडी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रेलर टकरा गया। इस हादसे में छह से अधिक लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर डीजल खत्म हो जाने की वजह से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना रिगरा ब्रिज के निकट हुयी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बरहों कार्यक्रम से लौट रहे बेलदार निवासी के छह से अधिक लोग घायल हो। जिन्हें डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से मैहर और अमरपाटन के अस्पताल में पहुँचाया गया। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायलों को सतना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित