बैतूल , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में कॉलेज चौक से कालापाठा मार्ग पर खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विकास नगर मार्ग स्थित यामाहा शोरूम के पास खड़ी एक अपाचे राइडर बाइक में पहले वायरिंग से धुआं निकलता देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रारंभिक प्रयास कर आग बुझा दी, लेकिन कुछ ही देर बाद पेट्रोल टैंक में आग लगने से लपटें तेजी से फैल गईं।

देखते ही देखते बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में जलकर नष्ट हो गई। घटना के दौरान मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित