नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को दिवाली और होली के मौके पर मुफ्त में गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए 242 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किये जाने का स्वागत किया और कहा है कि भाजपा सरकार अपने सभी चुनावी वादे को पूरा करेगी।
श्री सचदेवा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "हमारी चुनाव घोषणा मुफ्त गैस सिलेंडर होली- दिवाली पर देने की थी। अब हम दिल्ली वाले रेखा गुप्ता सरकार के आभारी हैं कि हर राशनकार्ड धारक के बैंक खाते में 853 रुपये डालने की घोषणा की है, ताकि उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार थोड़ा आगे- पीछे भी गैस सिलेंडर मुफ्त में पा सकें।" उन्होंने पाइपलाइन से गैस लेने वालों को भी यह सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित