सक्ती , मार्च 29 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 की सुबह ग्राम बंदोरा में युवक राहुल कुर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक अपने घर के पास ही ऑटो धुलाई सेंटर संचालित करता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच में पाया गया कि युवक की पहले कपड़े से गला घोंटा गया और फिर ईंट के टुकड़े से सिर, माथे और चेहरे पर वार कर हत्या की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। संदेह के आधार पर इंद्र कुमार गबेल और नारायण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित