सीतापुर , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम बधाइन के निवासी सऊदी अरब में मिसाइल हमले का शिकार हुए एक युवक का शव आज लखनऊ विमान द्वारा पहुंच लखनऊ एयरपोर्ट पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव को महमूदाबाद के नायब तहसीलदार ने प्राप्त किया।
परिवार के सदस्य भी मौके पर उपस्थित रहे। शव को थाना महमूदाबाद के ग्राम बड़ाइन भेजा गया है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए लगभग एक सप्ताह पहले मिसाइल हमले में सीतापुर के थाना महमूदाबाद के ग्राम बढ़ाएं निवासी युवक रवि गोपाल की मृत्यु हो गई थी।
जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपत. र. द्वारा परिजनों के अनुरोध पर की गई लिखा पढ़ी एवं उच्च स्तरीय वार्ता के बाद यह संभव हो पाया है। विशेष एंबुलेंस से सब को बढ़ाएं गांव रवाना कर दिया गया है। बताते चले रवि गोपाल रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए थे1 बीते दिनों वहां चल रहे युद्ध के कारण एक मिसाइल की चपेट में आ गए थे। जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी. काफी समय से परिजन उनके सब को वापस लाने के लिए प्रयासरत थे। अंतर्राष्ट्रीय एवं कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को एक सप्ताह बाद भारत लाया जा सका है। रवि गोपाल का गांव में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस और मौके पर ग्राम में प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित