नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- कांग्रेस लोकसभा सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को संसद भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर राजनीतिक हलकों में चल रही नाराजगी और तल्खी की चर्चाओं पर विराम लगाने का संकेत दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित