शहडोल , फ़रवरी 03 -- मध्यप्रदेश की शहडोल संभागायुक्त सुरभि गुप्ता ने एक ठेकेदार की शिकायत और कलेक्टर अनूपपुर की अनुशंसा पर एक नगर परिषद् सीएमओ को निलंबित करने के आदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार अनूपपुर जिले के बरगंवा नगर परिषद् के सीएमओ रामशरण तिवारी को उनके पद से निलम्बित करने का आदेश दिया गया है।

कमिश्नर ने सीएमओ और लेखापाल से रिकवरी के आदेश भी जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सुस्त ठेकेदारों को नोटिस देकर काम पूरा करने का निर्देश दें, इसे न मानने पर ठेका निलम्बित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित