संभल , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम हीरापुर ईटऊआ के निकट यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया, जहां ग्राम घोंसली निवासी तेजपाल (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में घायल राजेश और दिनेश निवासी जरीफनगर, जनपद बदायूं का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित