तिरुवनंतपुरम , फरवरी 09 -- केरल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) संदीप कुमार को ट्रेक्नोपार्क का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। वह सेवानिवृत कर्नल संजीव नायर का स्थान लेंगे।

श्री संदीप वर्तमान में केरल राज्य आईटी मिशन (केएसआईटीएम) के निदेशक है। वह टेक्नोपार्क के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे। वह केरल कैडर के 2020 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्होंने केएसआईटीएम में साइबर सुरक्षा रेजिलिएंस, डिजिटल सार्वजनिक अवसंचरना और जिम्मेदार एआई अपनाने में सरकार की पहलों को आगे बढ़ाया है।

श्री संदीप को थालास्सेरी के उप कलेक्टर के तौर पर काम करते हुए 2024 में राज्य सरकार ने बेहतरीन उप कलेक्टर पुरस्कार दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित