मुंबई , फ़रवरी 24 -- भिनेत्री संदीपा धर ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक के लिए आभार व्यक्त किया है। अपनी हालिया रीलीज़ फ़िल्म 'दो दीवाने सहर में'' के लिए सराहना बटोर रहीं संदीपा धर ने अपनी यात्रा को याद करते हुए यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट उन्हें ढेर सारे प्यार के साथ पहचान दिलाने वाला भी साबित हुआ है।

संदीपा ने यह भी बताया कि वे भंसाली प्रोडक्शंस की आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें नैना के लिए चुना और उन पर विश्वास जताया। इसके लिए वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं। अपने नोट में उन्होंने लिखा है, "उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिनके बैनर ने मुझे मेरे करियर के सबसे अर्थपूर्ण अनुभवों में से एक दिया. हैप्पी बर्थडे, सर।"संदीपा ने लिखा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए मिला प्यार ऐसा था, जिसके लिए वह "बिलकुल तैयार नहीं थीं," और यही बात इस सफर को और भी खास बना गई।

अपने संदेश को सकारात्मक और उम्मीद भरे अंदाज़ में समाप्त करते हुए संदीपा धर ने भविष्य में फिर से साथ काम करने की इच्छा भी जताते हुए लिखा है, "उम्मीद है कि आगे हम साथ मिलकर कुछ नया और खूबसूरत रचें।"आज जब संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो संदीपा धर का यह संदेश उनके मार्गदर्शन और दृष्टि के उस गहरे प्रभाव को दर्शाता है, जो न केवल पर्दे पर बल्कि कलाकारों के दिलों में भी अपनी छाप छोड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित