संतकबीर नगर , जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर जिले के दुधारा क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में इनामी गोकश तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आठ जनवरी से फरार गोकश तस्कर अनीश करमाखान से इस्लामाबाद की तरफ जाने वाले नहर के पास है जिसपर पुलिस और एसओजी टीम ने घेरा बंदी करके उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन अनीश ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो तस्कर पर गोली चलाई जिससे उसके बाएं पैर में गोली लगने से पुलिस ने उसे धर दबोचा। अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस.315 बोर, 01 अदद जिंदा बरामद हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित