संतकबीरनगर 04फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में समाजवादी पार्टी ने जिले में कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

सपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि जनपद के 312 मेंहदावल, 313 खलीलाबाद और 314 धनघटा विधानसभा क्षेत्रों के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जबरन फॉर्म-7 पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं के नाम काटने के लिए होता है। सामान्यतः एस.आई.आर. के माध्यम से फॉर्म-6, 7, 8 के तहत मतदाताओं के नाम बढ़ाए, काटे या संशोधित किए जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित