संतकबीरनगर , फरवरी 3 -- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यूजीसी बिल के समर्थन में खलीलाबाद में पैदल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सरैया बाईपास से शुरू हुआ जुलूस मोती चौराहा, बैंक चौराहा, आजाद चौक और मेंहदावल बाईपास होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव और अन्य विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से लाए गए प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी राजपत्र पर सर्वोच्च न्यायालय की रोक के बाद स्थिति स्पष्ट करने और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए यूजीसी बिल को अनिवार्य रूप से पारित किया जाना आवश्यक है।

प्रदर्शन में महासभा के जिलाध्यक्ष साहुल कुमार चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। गोंड समाज आधारित इंडियन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने भी जुलूस में भाग लेकर समर्थन जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित