लखनऊ , अक्टूबर 17 -- विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की कांग्रेस की मांग पर प्रहार करते हुये चेतावनी भरे लहजे में कहा कि संघ को छेड़ोगे तो पार्टी का राजनैतिक धरातल रसातल में भी नहीं मिलेगा।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया , " कांग्रेस में अभी तक एक ही युवराज था मगर अब दूसरा भी तेज गति से उछलने लगा। कभी हिंदुत्व पर तो कभी सनातन पर, कभी संतों पर तो कभी संघ पर हमले कर अपने राजनैतिक हित साधने का दिवास्वप्न देख रहे हैं। यह जानते हुए भी कि संघ से बैर कांग्रेस का पुराना आवश्यक है किंतु हर बार पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है।"बकौल विनोद बंसल, " सिर्फ एक दिन के विजय दशमी पथ संचलन से ही घबरा गए! सिर्फ लाठियां कंधों पर देख कर, इनकी मारक क्षमता का आभास कर के ही पसीना निकल गया! अभी तो इस शताब्दी वर्ष में ना जाने कितने कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर होने वाले हैं!।"श्री बंसल ने कहा है कि एक बेटा इटालियन मां का दूसरा पार्टी के अध्यक्ष का। दोनों को लगता है कि उनके पास करने को तो कुछ है नहीं, संघ को गरियाते रहो और ओछी पब्लिसिटी पाते रहो। कांग्रेस में कुछ तो बुद्धिमान बचे हैं! कम से कम उनको तो इन कुबुद्धियों को समझाना चाहिए कि प्रतिबंध जैसे आत्मघाती प्रयास करके क्यों पार्टी को आत्महत्या की ओर ले जा रहा हो! यदि पिछले 75 वर्षों के अपने कुकर्मों से भी आपने सबक नहीं लिया और फिर से पार्टी के गाल लाल करने चले हो, तो एक बार और प्रतिबंध लगा कर देख लो।

सं प्रदीपवार्ताउन्होंने कहा है कि स्मरण रहे कि यह संघ है जिसकी शाखाएं, सेवा और कार्यक्रम आपके राजनैतिक दमन के बावजूद ना 1948 में रुके, ना 77 में, ना 92 में और ना ही कोविड जैसी वैश्विक महामारी काल में।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित