नयी दिल्ली , नवंबर 20 -- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला के जरिए लोगों को जागरूक बना रहा है।

भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में स्वास्थ्य मंत्रालय के पवेलियन में गुरुवार को दर्शकों की काफी भीड़ देखने को मिली। मंत्रालय की ओर से आगंतुकों को आकर्षित करने के लिए पवेलियन में संगीत, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला का आयोजन किया गया था। मंत्रालय की कर्मचारी नन्हें बच्चों को चित्रकला के माध्यम से स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां दे रही थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यहां पर टीबी उन्मुलन, अंग प्रत्यारोपण और परिवार नियोजन जैसे विभिन्न प्रकार के काउंटर स्थापित किये गये हैं, जहां पर मंत्रालय के कर्मचारी सरकार की ओर से चलायी जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

मंत्रालय की ओर से यहां आने वाले लोगों को मुफ्त में खून, रक्तचाप और मधुमेह सहित कई अन्य जांच किये जा रहे हैं।

यहां आने वाले दर्शक स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारियों की ओर से दी रही जानकारियों को ध्यान से सुन रहे हैं और उनसे खुद के और अपने परिवार के सदस्यों की सेहत के बारे में जानकारियां हासिल कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित