देवरिया, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को कहा कि संगठन सेवा और समपर्ण ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मूल मंत्र है।

जिले के बैतालपुर विकास खंड के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में उन्होने कहा कि इस अभियान के तहत सात सत्रों की कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान कृषि मंत्री ने संगठन, सेवा और समर्पण के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

श्री शाही ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में एआई टूल्स के उपयोग, सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन और बूथ प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी, ताकि संगठनात्मक कार्य को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में विचारधारा की स्पष्टता लाना, संगठन को मजबूत करना और उन्हें जनसेवा के लिए अधिक सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों से भी जोड़ा जाएगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित