सिरसा , अक्टूबर 26 -- हरियाणा के सिरसा अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया।

श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि दंत विशेषज्ञ डॉ. वंदना गोयल ने अपनी सहयोगी सिया रानी व अनुराधा गोयल के साथ शिविर में आए हुए लोगों के दांतों की जांच की।

इस अवसर पर डॉ. वंदना गोयल ने बतया कि सभी को अपने दांतों की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। सुबह और रात को दोनों समय ब्रश करना चहिए। रात को सोने से पहले अवश्य ही ब्रश करना चाहिए। मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। एक माह में एक बार दंत विशेषज्ञ को जरुर दिखाना चाहिए। यदि दांतों में ठंडा या गर्म लगता हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोल्ड ड्रिंक दांतों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। वहीं फास्ट फूड भी दांतों को नुकसान पहुंचाते है। शिविर में 52 लोगों के दांतों की निशुल्क जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश बंसल, उपाध्यक्ष नीलकमल सिंगला, उपाध्यक्ष सीताराम जमालिया, कोषाध्यक्ष भरत गोयल, महिला प्रभारी मीना गोयल, महिला अध्यक्ष सविता बंसल भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित