श्रीगंगानगर , अप्रैल 07 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में श्री गौशाला समिति परिसर में नवनिर्मित श्री शिव नंदीशाला का उद्घाटन बुधवार को विधायक गुरुवीरसिंह बराड़ करेंगे।

सादुलशहर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र खीचड़ ने बताया कि शहरवासियों की लम्बे समय से मांग थी कि यहां नंदीशाला बने। करीब तीन माह पूर्व श्री गौशाला समिति की आदर्श कॉलोनी साइड वाली जगह को चिन्हित कर इसका शिलान्यास किया और अब कल विधिवत् पूजा अर्चना कर इसमें नंदी प्रवेश करवा कर इसे शुरु किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका के सहयोग से शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंश को नंदीशाला में लाया जाएगा। जहां इनके आश्रय के लिए शेड का निर्माण करवाया गया है और हरे चारे की व्यवस्था के साथ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों ने नंदीशाला निर्माण कार्य में दिल खोलकर सहयोग किया और आगे भी करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित