चंडीगढ़ , नवंबर 25 -- पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने मंगलवार को बताया कि 26 नवंबर, जिसे संविधान दिवस के रूप में भी जाना जाता है, को चंडीगढ़ के बजाय श्री आनंदपुर साहिब स्थित अस्थायी पंजाब विधानसभा में मॉक स्टूडेंट सेशन आयोजित किया जाएगा। इस मॉक स्टूडेंट सेशन के दौरान, विद्यार्थी श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
श्री संधवां ने कहा कि जब कोई सरकार अपने बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीने का तरीका भी सिखाने का संकल्प लेती है, तो शिक्षा सिर्फ़ किताबों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि एक बड़ी क्रांति बन जाती है। यह क्रांति पंजाब की धरती पर उभरी है। उन्होंने बताया कि राज्य भर के विभिन्न सरकारी स्कूलों से छात्रों का चयन किया गया है जो इस मॉक स्टूडेंट सेशन में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, विधायक और विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो शिक्षा को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित