कोलंबो , मार्च 05 -- श्रीलंका के मुख्य सरकारी सचेतक नलिंडा जयतिस्सा ने गुरुवार को कहा कि श्रीलंका के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईज़ेड) में ईरान का एक और जहाज़ है।

डेली मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह बात विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा के उठाये गये एक सवाल का जवाब देते हुए कही कि क्या सरकार को श्रीलंका के जलक्षेत्र में एक और ईरानी जहाज़ के होने की जानकारी है।

श्री जयतिस्सा ने कहा कि राष्ट्रपति, सुरक्षा परिषद और सरकार को इस मामले की जानकारी है और सरकार जहाज़ में मौजूद लोगों के मामले में ज़्यादा से ज़्यादा दखल दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित