तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 28 -- श्रीलंका की महिला टीम ने रविवार को चौथे टी-20 मैच में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अटापट्टू ने कहा हमने पिछले तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी की थी। ओस आने से लक्ष्य का पीछा करना करना थोड़ा आसान होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। 140 का स्कोर चेज करने के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। मल्की मदारा एवं इनोका रनावीरा की जगह काव्य काविंदी और रश्मिका सेवांडी को मौका मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित