श्रीनगर , दिसंबर 05 -- इंडिगो के उड़ान संचालन में राष्ट्रव्यापी व्यवधान जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो की 18 में से 10 उड़ानें रद्द कर दी गयीं। यह जानकारी हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने दी है।
अधिकारी ने बताया, "आज इंडिगो की 18 उड़ानें निर्धारित है जिसमें से 10 उड़ानें रद्द होने की खबर है। कोई और महत्वपूर्ण बदलाव होने पर हम सूचित करेंगे।"अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले नवीनतम उड़ान स्थिति की जांच कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित