श्रीनगर , नवंबर 10 -- जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार की रात को इस मौसम में तापमान पहली बार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में पहली बार तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। यह शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया।
घाटी के अधिकांश मौसम केंद्रों ने भी शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। एकमात्र अपवाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का कोकरनाग था, जहां न्यूनतम तापमान थोड़ा अधिक 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुरम्य रिसॉर्ट शहर पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि गुलमर्ग में पिछले सप्ताह हल्की बर्फबारी हुई थी।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम का अनुमान जताया है और अगले दो दिनों तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित