श्रीगंगानगर , फरवरी 07 -- राजस्थान में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोककुमार कलवानिया और जिला मंत्री राधेश्याम यादव ने शनिवार को बताया कि इसमें महासंघ के घटक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगें। उन्होंने बताया कि राज्य कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों और सात संकल्पों के लेकर अडिग हैं। इसके लिए 12 जनवरी को राज्य कर्मचारी राजधानी जयपुर में अपना आक्रोश प्रदर्शित कर चुके हैं। जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर राज्य कर्मचारियों की मांगों के बारे में घोषणा की।
श्री यादव ने बताया कि महासंघ आगामी बजट के बाद आंदोलन को लेकर नई रणनीति तय करेगा। महासंघ के प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को श्रीगंगानगर जिला कलेक्ट्रेट पर मध्याह्न सवा 12 बजे महासंघ से जुड़े कर्मचारी सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां देंगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित