श्रीगंगानगर , मार्च 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में बार संघ के वार्षिक खेलकूद बुधवार से प्रारंभ हो गये, जो 13 मार्च तक चलेंगे।

सुबह बार संघ के मुख्य सभागार में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार गक्खड ने किया। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष हंसराज तनेजा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

न्यायाधीश गक्खड़ ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अधिवक्ता खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने बताया कि पहले दिन कैरम बोर्ड के सिंगल एवं डबल, शतरंज और लूडो जैसे इंडोर गेम्स के मुकाबले करवाए गए। इनमें काफी संख्या में महिला अधिवक्ता भी शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित