मुरैना , फरवरी 03 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रेवल्स गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा कल रात डेढ़ बजे नेशनल हाईवे 44 पर स्थित बानमौर का बताया गया है, जब ट्रेवल्स सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेवल्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी श्रद्धालु झारखंड तरेसी जिला पलामू के निवासी बताए जाते हैं ओर सभी लोग उज्जैन महाकाल के दर्शनों के लिए ट्रेवल्स में सवार होकर जा रहे थे, तभी कल देर रात यह हादसा हो गया। हादसे में उमेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिलाओं सहित ग्यारह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में रात को ही भर्ती कर दिया गया है। हादसा चालक को नींद की झपकी लग जाने से यह हादसा होना बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पहले सभी श्रद्धालु दिल्ली से वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन कर उज्जैन में महाकाल के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित