वाराणसी , फरवरी 12 -- धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और चौक से गोदौलिया, दशाश्वमेध मार्ग तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है। मिटिंग के माध्यम से उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं के साथ नम्र व्यवहार करें तथा उन्हें 'सर' और 'मैडम' कहकर संबोधित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित