भोपाल , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित