नयी दिल्ली , फरवरी 09 -- गत विजेता श्याम लाल कॉलेज ने एक बार फिर 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।
सोमवार को टूर्नामेंट के फाइनल में श्याम लाल कॉलेज ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस को 5-2 से हराया।
विजेता टीम के आशीष सहरावत ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। आशीष सहरावत ने दो, हंस शर्मा, नंद किशोर और फरमान ने एक-एक गोल किया। पराजित टीम के शेषनाथ और पुलकित ने एक-एक गोल किया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जितेंद्र महाजन, एम एल ए, रोहतास नगर, रितेश सूजी, पार्षद, वेलकम वार्ड, श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) के प्रिंसिपल प्रो. रबि नारायण कर ने खिलाडियों को पुरस्कार प्रदान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित