नयी दिल्ली , मार्च 23 -- श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान में आयोजित पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में श्याम लाल कॉलेज और हंसराज कॉलेज ने पुरुष वर्ग में बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

श्याम लाल कॉलेज ने किरोड़ी मल कॉलेज को 7-0 से मात देकर लगातार पांचवीं जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। उसके लिए प्रत्युष सिंह जग्गी, नंद किशोर और पंकज ने दो- दो गोल किए। मनमोहन ने एक गोल किया। पंकज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पुरुष वर्ग के एक अन्य मैच में हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 8-0 से हराया। गौरव जू. ने पांच गोल किए। अभिषेक, सागर यादव और गौरव झा ने एक-एक गोल किया। गौरव जू. को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने भारती कॉलेज को 3-0 से पराजित किया। विजेता के लिए शुभम, राखी और निकिता ने गोल किए। शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित