अहमदाबाद , जनवरी 16 -- शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा।
कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि इसका आईपीओ मंगलवार को खुलेगा और गुरुवार को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर सोमवार को निविदा कर सकते हैं। इस ऑफर का प्राइस बैंड 118 से 124 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। कम से कम 120 इक्विटी शेयर और उससे ज़्यादा के लिए, 120 के मल्टीपल में निविदा लगानी होगी।
दस रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 1,907.27 करोड़ रुपये का है। इसमें 1,000 करोड़ रुपये तक के नये जारी किये गये इक्विटी शेयर और 907.27 करोड़ रुपये तक के बिक्री के लिए ऑफर किये गये 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित