मुंबई , फरवरी 19 -- घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट के कारण गुरुवार को निवेशकों को करीब 6.64 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में आज चौतरफा गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 1.48 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। अन्य सभी सूचकांक भी लाल निशान में रहे।

बाजार में बड़ी गिरावट से कुल बाजार पूंजीकरण 6,63,969 करोड़ रुपये घटकर 4,65,10,908 करोड़ रुपये रह गया। यह 02 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। बुधवार को बाजार बंद होते समय कुल बाजार पूंजीकरण 4,71,74,877 करोड़ रुपये रहा था।

शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में आज 1,21,762 करोड़ रुपये की गिरावट रही और यह 98,53,805 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित