मुंबई , दिसंबर 26 -- निजी बैंकों और आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 183.42 अंक की गिरावट में 85,225.28 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.15 अंक (0.24 प्रतिशत) नीचे 85,206.55 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 20.85 अंक फिसलकर 26,121.25 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 52.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत टूटकर 26,090 अंक पर रहा।

बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में तेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित