मुंबई , फरवरी 15 -- घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,00,706 करोड़ रुपये घट गया, जबकि अन्य चार कंपनियों के एमकैप में 1,68,819 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान आईटी कंपनियों पर भारी दबाव के बीच टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 90,199 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 70,780 करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक में 54,628 करोड़ रुपये की गिरावट रही।

विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को एमकैप में 41,883 करोड़ रुपये और सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को 23,972 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 19,245 करोड़ रुपये कम हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित