मुंबई , जनवरी 21 -- गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'जनुआ रोवताटे' रिलीज हो गया है।
लोकगीत 'जनुआ रोवताटे' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'जनुआ रोवताटे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिवानी सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं।इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी मनोज विश्वकर्मा एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित