बेंगलुरु , जनवरी 16 -- बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम यही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बीएमआरसीएल) के निदेशक (योजना एवं परियोजना) सुब्रमण्य गुडगे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया द्वारा शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के बाद से चल रही व्यापक जनचर्चा और राजनीतिक बहस के बीच यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, इसका नाम अभी तक शिवाजीनगर ही है। नाम बदलने का कोई प्रस्ताव आने पर हम आपको सूचित करेंगे।"श्री गुडगे ने स्पष्ट किया कि जब तक नाम बदलने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया जाता और जब तक इसकी सूचना नहीं दी जाती, तब तक स्टेशन का नाम शिवाजीनगर ही रहेगा।
शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन के नामपरिवर्तन का विवाद तब शुरू हुआ जब श्री सिद्दारमैया ने घोषणा की कि सेंट मैरी बेसिलिका में वार्षिक उत्सव के दौरान मिले अनुरोध के बाद राज्य सरकार शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन का नाम सेंट मैरी के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर ने राजनीतिक हलकों और जनता के बीच तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी । विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर "तुष्टीकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया कहा कि स्टेशन का नाम बदलने से मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को ठेस पहुंचेगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस प्रस्ताव को मराठा व्यक्तित्व का "अपमान" बताया, जिससे बहस और तेज हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित