शिवहर , मार्च 05 -- बिहार के शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान बरियारपुर निवासी प्रभु राय (40) के रूप में की गई है, जो भिखर राय के पुत्र बताये जाते हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह प्रभु राय का शव गांव के बगीचे में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित