शिवहर , मार्च 03 -- बिहार में शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि धर्मपुर गांव में सोमवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनोद राय (37) के रूप में की गयी है।प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का कारण 10 वर्ष पुराना विवाद है। करीब दस साल पहले अरूण कुमार के पिता की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी। अरूण कुमार का आरोप था कि यह घटना दुर्घटना नहीं थी। विनोद राय ने जानबूझकर करंट लगाकर उसके पिता की हत्या की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित