शिवहर , जुलाई 24 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 'महिला संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संगीता सिंह शामिल हुईं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

भाजपा प्रवक्ता संगीता सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के बाद महिलाओं और कार्यकर्ताओं की ओर से आक्रोश मार्च भी निकाला गया। यह मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजित स्थल तक पहुंचा, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मार्च के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित