शिवहर, फरवरी 10 -- पटना उच्च न्यायायलय के मुख्य न्यायधीश संगम कुमार साहू ने शिवहर सिविल कोर्ट में एडीआर फैमिली कोर्ट भवन एवं ई- सेवा केंद्र का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार , डीएम प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने कहा कि पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने जिला न्यायालय परिसर में वर्चुअल माध्यम से नवनिर्मित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा देना है। इस ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादियों को मुकदमों की स्थिति, डिजिटल फाइलिंग और अन्य न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी। सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है। ई-सेवा केंद्र पर ई-फाइलिंग, केस स्टेटस, ई-पेमेंट और निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी जैसी सेवाएं मिलेंगी। जिसका लाभ से आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित