मुंबई , जनवरी 12 -- महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को कहा किशिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जानबूझकर मराठी पहचान की आड़ में हिंदू समुदाय को बांटने की कोशिश कर रही है और आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में उन्हें वोट करना पाकिस्तान को समर्थन देने के बराबर होगा।

श्री राणे ने दावा किया कि ऐसे कामों का मकसद देश के बाहर की ताकतों को खुश करना है। उन्होंने कहा कि यूबीटी को समर्थन देना अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान में बैठे लोगों के हितों का समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि यूबीटी या उसके चुनाव चिन्ह को दिये गयेवोट प्रभावी रूप से पाकिस्तान में बैठे लोगों को फायदा पहुंचाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित