शिवपुरी , जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया एवं सलामी ली।

इसके बाद शिवपुरी के बदौड़ी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में इस अवसर पर आयोजित विशेष भोज में प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने बच्चों के साथ भोजन किया। इन सभी कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री के साथ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित