शिवपुरी , फरवरी 2 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले की पिछोर थाना पुलिस ने अपने ही मित्र की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम राधापुर के पास सड़क किनारे कल एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि हत्या में उसका एक और साथी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भगवान दास वंशकार (40) निवासी ग्राम राधापुर और नरेंद्र पाल (30) निवासी ग्राम सुजावनी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपने ही मित्र राजेंद्र वंशकार की नशे की हालत में पत्थर पटककर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित